बरेली, मई 7 -- बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने वार्षिक प्रणाली के स्नातक-परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रायोगात्मक व मौखिकी परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। शासन के निर्देश पर बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम में वार्षिक प्रणाली समाप्त हो चुकी है, लेकिन पूर्व में प्रवेशित छात्रों की परीक्षा कराई जा रही है। विश्वविद्यालय ने कई महाविद्यालयों को नोडल केंद्र बनाया है, जो संबद्ध कॉलेजों के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्रों की परीक्षाएं 8 मई से 25 मई तक संपन्न कराएंगे। यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज में 17 महाविद्यालयों के छात्र देंगे परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...