भागलपुर, मार्च 13 -- बिहार के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी के प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं। शिक्षक उन्हें डाउनलोड कर सुबह 10 बजे तक ब्लैकबोर्ड पर लिखते हैं, जिसके बाद छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में उत्तर लिखते हैं। परीक्षा के पहले दिन विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। शिक्षकों ने गुब्बारों व फूलों की रंगोली से स्कूल को सजाया और बच्चों का टीका लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.