गोपालगंज, अप्रैल 4 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के वृंदावन मध्य विद्यालय में शनिवार को वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था। समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सम्राट शिरोमणि और स्थानीय मुखिया तारिक असलम उर्फ मुन्ना भी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक रवि कुमार वर्मा ने कहा कि परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षक सुबोध कुमार, अभिषेक कुमार, अलक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.