समस्तीपुर, मार्च 10 -- मोहिउद्दीननगर। वार्षिक परीक्षा 2026 में शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मध्य विद्यालय धर्मपुर के एचएम व शिक्षकों ने अनोखा कदम उठाया है। मंगलवार से शुरू हुई इस पहल में प्रधानाध्यापक मो. मुस्तकुजमा खां सहित शिक्षक टीम ने अनुपस्थित रहने वाले बच्चों समेत सभी छात्रों के अभिभावकों के घर-घर जाकर शिक्षा और परीक्षा के महत्व को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चे ससमय परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि कोई भी छात्र इस अवसर से वंचित न रहे। एचएम ने बताया कि परीक्षा केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य की नींव है। अभिभावकों का सहयोग मिलने से हमारा लक्ष्य शत प्रतिशत उपस्थिति निश्चित हो जाएगा। इस लिए घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई की प्रगति, अनुपस्थिति के कारणों और परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.