शामली, मार्च 30 -- शामली। शहर के रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने किया। समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कक्षा 5 में गोरी व आदित्य प्रथम, परी, रिया व पारस द्वितीय तथा अर्पित तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4 में गंगा प्रथम, पीहू भारद्वाज द्वितीय तथा स्वाति गिरी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 3 में प्रज्ञा आर्य प्रथम, वैष्णवी विश्वकर्मा द्वितीय और देव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 2 में शिवांगी प्रथम, शिवा द्वितीय व देव कुमार तृतीय, कक्षा 1 में अनाया प्रथम, ध्रुव चौहान द्वितीय तथा शिवानी मित्तल तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी में रुद्रा...