रुडकी, मार्च 31 -- धनौरी, संवाददाता। नेशनल इंटर कॉलेज धनौरी का वार्षिक परीक्षाफल घोषित होने पर प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को बधाई देकर सम्मानित किया। गृह परीक्षा प्रभारी गौरव गोयल ने बताया कि कक्षा छह में अंतरा, अक्शा और नित्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 में सोनिया, मुनीर ने प्रथम, सुधांशु, समरीन ने द्वितीय और मनीष, रमन कर्णवाल और शीतल ने तृतीय स्थान पाया। विद्यालय में सर्वाधिक अंक श्रेया ने प्राप्त किए। प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार ने कहा कि परीक्षाफल परिश्रम का ही परिणाम है। मुख्य परीक्षा प्रभारी तृप्ति सैनी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता की भावना के साथ अध्ययन करना चाहिए। इस अवसर पर तृप्ति सैनी, प्राची, प्रीति पाटिल, शाहिदा बानो, अमित राज, शालू अरोड़ा, रानू, दीपा, अभिषेक स...