वार्षिक परीक्षा फल घोषित होने पर मेधावी सम्मानित
सहारनपुर, मार्च 25 -- देवबंद। मोहल्ला किला स्थित मदर एकेडमी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वाषिकोत्सव का आयोजन किया गया। कक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। दारुल उलूम में विभाग प्रभारी अशरफ उस्मानी ने कहा संस्था न्यूनतम शुल्क और उच्च शिक्षा प्रदान कर अपने उद्देश्य में सफल है। नदीम अख्तर ने कहा शिक्षा व्यक्तिगत विकास से लेकर देश स्तर तक सम्मान, लोकप्रियता प्रदान करती है। संचालन सय्यद वजाहत शाह, अहमद खान ने किया। असजद खान, हलीमा, रूबी, फरहीन, शिफा, बुशरा, मुस्कान, अर्शी, असमा और फेबीहा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.