पलामू, मार्च 1 -- मेदिनीनगर। चैनपुर के गुरुकुल विद्या निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के संरक्षक व जीशा के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार वर्मा, अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, सचिव सतीश अग्रवाल एवं सेवानिवृत्त बहादुर प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य जयंती सहाय आदि मौके पर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...