बिजनौर, अप्रैल 2 -- नांगल सोती। संस्कार पब्लिक स्कूल नांगल का सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें अव्वल रहे बच्चों को विद्यालय स्टाफ ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। गुरुवार को घोषित किए गए संस्कार पब्लिक स्कूल नांगल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट कार्ड को पाकर खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुनीति आर्य ने टापर्स छात्र-छात्राओं कक्षा 1 में एंजल, हिफजान, जसप्रीत कक्षा 2 में काव्या, इज्मा, अरनव, कक्षा 3 में उर्वी, नैना, उजैफ, कक्षा 4 में युग, पखुड़ी, आलिया, कक्षा 5 में आयुषी, मोक्ष और अभिनव को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने पर शील्ड देकर पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी नेहा सहित फरहीन, जोया, मुस्कान और मंतशा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.