पलामू, मार्च 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के पांकी रोड स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। अभिभावकों के संग आए छात्र-छात्राओं को प्रगति रिपोर्ट दिया गया। कार्यक्रम का उदधाटन निदेशक राजेश बिहारी गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि यह अभिभावक तथा शिक्षकों के निरंतर प्रयास का फल है। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को बधाई दी तथा जो अपने अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न पा सके उन्हें कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है ,निरंतर प्रयास करें सफलता आशा के अनुरूप मिलेगी ही। इस अवसर पर प्रथम द्वितीय तथा तृतीय आने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कुमारी अश्विनी सप्तम वर्ग ने 98 प्रतिशत, वर्ग चार के आरवी कुमारी ने 98.8 प्रतिशत तथा एलकेजी की कृतिका वर्मा तथा आरुषी कुमारी ने शत-प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.