सहारनपुर, मार्च 31 -- गंगोह संवाददाता। हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष प्रवीण मित्तल, प्रबन्धक योगेश गर्ग ने बच्चो को अनुशासन मे रहते हुए और अधिक परिश्रम के साथ नियमित पाठन पर बल दिया। प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए अनुशासन मे रहकर पढ़ने और बड़ों को सम्मान करने की सीख दी। कक्षा 6 से 9 और 11 के कुल 909 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें 824 उत्तीर्ण रहे। कक्षाओं में प्रथम स्थान पाने पर प्रिन्स, शादान, गौरव, अर्श, पीयूष तोमर, गरिमा, सावेज, कनक को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.