मेरठ, मार्च 31 -- श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज बहसूमा में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर प्रगति-पत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि थाना बहसूमा की प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह रहीं। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक कुसुम पाल, एंटी रोमियो टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक कोमल चौधरी, प्रधानाचार्या भावना चौधरी, कृतिका चौधरी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...