पूर्णिया, अप्रैल 12 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज स्थित दृष्टि पब्लिक स्कूल में वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक मुनचुन साह ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और शिक्षा को सफलता की कुंजी बताया। समारोह में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। टॉप 10 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जिनमें कक्षा 5 के तंजीर आलम ने 88 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें साइकिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं मैट्रिक की छात्रा अर्पण कुमारी को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन...