पूर्णिया, मार्च 31 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय चक में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। वर्ग प्रथम से लेकर अष्टम तक के छात्र-छात्राओं का परिणाम विद्यालय द्वारा जारी किया गया। इस अवसर पर आयोजित शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। परिणाम के अनुसार वर्ग द्वितीय में गौरी कुमारी, वर्ग तृतीय में शिवांशु राज, वर्ग चतुर्थ में शिवम कुमार, वर्ग पंचम में राजेश्वरी कुमारी, वर्ग षष्ठम में रिया कुमारी, वर्ग सप्तम में अंश कुमार तथा वर्ग अष्टम में सभी प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ग के द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधान मुजाह...