मेरठ, मार्च 30 -- भूनी स्थित कदम पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। विद्यालय के मैनेजर संजीव चौधरी एवं प्रधानाचार्या डॉ. पारुल चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या डॉ. पारुल चौधरी एवं उपप्रधानाचार्य नवजोत सिद्धू द्वारा रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर अकादमिक कोऑर्डिनेटर साक्षी, नीरू राणा, बीना त्यागी, स्वाति सिंह, गुनजन, अरुण वत्स, मोनू कुमार, गौरव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.