रामगढ़, मार्च 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी बस्ती में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। इसकी शुरूआत प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मिश्रा, गिद्दी पंचायत ग के मुखिया हीरालाल गंझू, मिश्रामोढ़ा पंचायत के मुखिया दासो मरांडी आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक और उपहार दिया गया। इस अवसर पर परीक्षा प्रमुख कुमार अमित रंजन, गोविंद प्रसाद सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...