पलामू, मार्च 31 -- दिनीनगर। शहर के पांकी रोड स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। अभिभावकों के संग आए छात्र-छात्राओं को प्रगति रिपोर्ट दिया गया। विद्यालय निदेशक राजेश बिहारी गोयल ने कार्यक्रम का उदघाटन करत हुए कहा कि यह अभिभावक तथा शिक्षकों के निरंतर प्रयास का फल है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को बधाई दी तथा जो अपने अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न पा सके उन्हें कोशिश लगातार जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्या श्वेता अग्रवाल, शिवकांत मिश्रा शिक्षक रवि रंजन तिवारी, दीपक गुप्ता, चंदा दुबे, पूजा कुमारी, भावना कुमारी, प्रिया कुमारी, जूही कुमारी आदि मौके पर सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...