सहारनपुर, मार्च 29 -- सहारनपुर। स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाबा लाल दास मार्ग में शनिवार को गृह परीक्षा सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने परीक्षाफल घोषित करते हुए बताया कि वार्षिक परिणामों में नंदिनी और आयुषी ने टॉप किया। अध्यक्ष डॉ. रामकुमार चावला व मुख्य अतिथि वैभव जैन ने छात्रों को परिश्रम व नियमित अध्ययन का संदेश दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जूनियर वर्ग में कक्षा 8 की नंदिनी वर्मा ने 98.55 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। कक्षा 6 में सभ्य मित्तल प्रथम, अवनी जैन द्वितीय, मुशिंग जिंगडुंग तृतीय रहे। कक्षा 7 में आर्यन प्रथम, काव्या द्वितीय, हर्षिता तृतीय रहीं। कक्षा 8 में नंदिनी वर्मा प्रथम, मानवी द्वितीय, राशि सैनी तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग ...