जहानाबाद, मार्च 14 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा चल रही है। इससे सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ गई है। छात्रों की संख्या बढ़ने से विद्यालय परिसर गुलजार है। इस वर्ष कुल 27215 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। वर्ग 3 से 8 तक 21655 छात्र और वर्ग एक से दो तक 55560 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इस परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है। प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ऑनलाइन भेजा जाता है। जिसका डाउनलोड कर ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न पत्र लिखा जा रहा है। ब्लैक बोर्ड को देखकर छात्र परीक्षा दे रहे हैं। उत्तर पुस्तिका निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। इस वर्ष की एक विशेषता है कि पूरे क्लास मे एक विषय की परीक्षा लिया जा रही है। उत्तर पुस्तिका की जांच सीआरसी स्तर पर किया जाएगा। पर...