वार्षिक परीक्षा के पहले दिन 98.94 प्रतिशत उपस्थिति
प्रयागराज, अप्रैल 1 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले ही दिन बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षाएं दो पालियों में कराई गई। पहले दिन पंजीकृत 3952 छात्र-छात्राओं में से 3910 (98.94%) उपस्थित रहे। बीए तृतीय वर्ष राजनीति विज्ञान के पेपर-वन में पंजीकृत 2140 विद्यार्थियों में से 2114 (98.79%), बीएससी तृतीय वर्ष भौतिक विज्ञान के पेपर-वन में 396 में से 391 विद्यार्थी (98.74%), बीएससी तृतीय वर्ष फूड माइक्रोबायोलॉजी में पंजीकृत दोनों छात्र परीक्षा में शामिल हुए। बीकॉम तृतीय वर्ष के इनकम टैक्स लॉ एंड अकाउंट्स विषय में पंजीकृत 1414 विद्यार्थियों में से 1404 (99.29%) शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.