गोपालगंज, मार्च 13 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में संचालित वार्षिक परीक्षाओं को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश में सभी शिक्षकों को विभागीय समयावधि तक विद्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। बीईओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। विभागीय निर्देश के अनुसार संकुल स्तर पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसके तहत एक विद्यालय के शिक्षक को दूसरे विद्यालय में परीक्षा कार्य के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में विद्यालय निरीक्षण के दौरान यह पाया गया है कि कई विद्यालयों में बच्चे परीक्षा देकर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.