वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू
समस्तीपुर, मार्च 18 -- समस्तीपुर । जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से शुरू होगा, इसकी तैयारी पूरी हो गई है। मूल्यांकन कैसे व किस रूप में करना है, इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने डीईओ व डीपीओ को निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार मूल्यांकन का कार्य, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के स्तर से चिन्हित स्कूल कॉम्प्लेक्स (अर्थात पंचायत में अवस्थित स्कूल कॉम्प्लेक्स) या कोई अन्य निर्धारित विद्यालय में किया जायेगा। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेन्टर विद्यालय के प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक (संचालक) को संबंधित मूल्यांकन केन्द्र के मूल्यांकन निदेशक नामित करेंगे, मूल्यांकन से संबंधित समस्त कार्यों का निष्पादन करेंगे। हर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ली गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.