वार्षिक परीक्षा का प्रगति पत्र का किया वितरण
गोपालगंज, अप्रैल 1 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग से पंजीकृत एसवी सैनिक विद्यालय में बुधवार को छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागीय दिशा-निर्देशों के आलोक में विद्यालय परिसर में किया गया। इस दौरान वार्षिक परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को उनके प्रगति पत्र दिए गए। प्रगति पत्र वितरण के समय छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को उनके प्रदर्शन की जानकारी दी। भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और परिश्रम का महत्व समझाया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.