छपरा, मार्च 19 -- संकुल संसाधन केंद्रों पर 24 मार्च तक चलेगा मूल्यांकन फोटो 16 : केंद्र पर प्रारंभिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते परीक्षक पेज छह की लीड छपरा। जिले के सभी संकुल संसाधन केंद्रों पर प्रारंभिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 2025-26 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच गुरुवार से शुरू हो गयी। वर्ग तीन से आठ तक की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब कॉपियों की जांच का कार्य 19 मार्च से 24 मार्च तक निर्धारित किया गया है। जिला स्तर पर यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संचालित की जा रही है।संकुल संसाधन केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय पिठौरी और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हौली समेत अन्य केंद्रों पर कॉपियों को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है। मूल्यांकन केंद्रों ...