वार्षिक परीक्षा : कक्षा पांच और आठ की दो परीक्षाएं अब 28 को
मेरठ, मार्च 24 -- मवाना तहसील के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा पांचवीं और कक्षा आठवीं की दो विषयों की वार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 24 मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा। मवाना तहसील के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पांचवीं एवं कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षाओं की तिथि में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। प्रशासनिक कारणों के चलते अब इन परीक्षाओं को स्थगित कर 28 मार्च को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। नई तिथि के अनुसार, कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों की दो विषयों-गणित एवं सामाजिक विज्ञान की परीक्षाएं एक ही दिन संपन्न कराई जाएंगी। वहीं कक्षा आठवीं के छात्रों के लिए गणित एवं विज्ञान विषयों की परीक्षाएं भी 28 मार्च को आयोजित होंगी। शिक्षा विभाग द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.