हमीरपुर, अप्रैल 13 -- कुरारा। एचएस कॉन्वेंट इंटर कालेज में परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। जिसमें कक्षा 6 में आर्यव पाल प्रथम, अंश कुमार द्वितीय तथा दीपेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में छात्रा गुड़िया प्रथम, मनु द्वितीय तथा प्रांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 में शांभवी प्रथम, कशिश द्वितीय, पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशांक गुप्ता ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हनुमान गढ़ी के महंत नारायण आश्रम, समाजसेवी शिवनारायण तिवारी, सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम नारायण तिवारी सहित शिक्षक जावेद खान, कुंवर बहादुर, रामनरेश, अभिलाषा पांडे, नीलम सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.