सिमडेगा, मार्च 31 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती, ॐ एवं माँ सरस्वती के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में ओपी प्रभारी जितेंद्र सिंह एंव विशिष्ठ अतिथि के रुप में लाल मोहन सिंह, देव नारायण सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार और आधुनिक तकनीक से भी सशक्त बनाना है। कहा कि संस्कार ही जीवन की सच्ची नींव हैं और अभिभावकों को बच्चों के नैतिक विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके बाद परीक्षाफल का वितरण किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स...