वार्षिक परीक्षाफल पाकर खुश हुए बच्चे, मेधावी छात्र सम्मानित
लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। श्री राजेन्द्र गिरि मेमोरियल अकादमी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह हुआ। वर्ष भर के परिश्रम का परिणाम रिपोर्ट कार्ड के रूप में प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य विद्यार्थियों को और अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित किया गया। समारोह के दौरान बनाए गए सेल्फी-प्वाइंट पर छात्र-छात्राओं में अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ फोटो खिंचवाने की उत्सुकता देखने को मिली। विद्यालय निदेशक मोहित पुरी और प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और अन्य छात्रों को भविष्य में बेहतर परिणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.