रामपुर, अप्रैल 10 -- रामपुर। प्राथमिक विद्यालय पट्टी कल्याणपुर एवं अब्बासनगर में गुरुवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। परीक्षाफल वितरण के दौरान सभी कक्षाओं में मेधावी छात्रों को कॉपी, पेन, पेंसिल, शार्पनर, इरेज़र एवं कलर बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरुण आर्य, इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश विश्वकर्मा, प्रधानाध्यापक शिव कुमार, एवं विद्यालय स्टाफ में सुमित गंगवार, निदा हुसैन, प्रिया सैनी, सुरभि वर्मा, सविता यादव, नीलम सैनी, राजपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...