अमरोहा, मार्च 25 -- अमरोहा। कृष्णा बाल मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे मेधावियों को प्रधानाचार्य मनोज कुमार दुबे ने प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं की सफलता पर उन्हें व उनके अभिभावकों को शुभकामना दीं। वहीं सेल्फी प्वाइंट पर छात्र-छात्राओं ने फोटो ली। इस दौरान गीता कौशिक, विदुषी त्रिवेदी, किरन ठाकुर, शरद मिश्रा, प्रदीप भटनागर, मीनाक्षी कौशिक, प्रशांत देओल, रति अग्रवाल, जमाल अहमद, आशी वर्मा, सुरभि चौहान, संजीव त्यागी, जावेद मेहंदी, कमला, मनोज चौहान, महक फातमा, आफाक अहमद आदि स्टाफ व अभिभावक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.