कौशाम्बी, मई 20 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर में बुधवार को विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल प्रधानाचार्य डॉ. रमेश चंद्र आचार्य के नेतृत्व में घोषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभासद फूलचंद केसरवानी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश कुशवाहा उपस्थित रहे।विद्यालय में एलकेजी से लेकर कक्षा 11वीं तक के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल घोषित किया गया। पूरे विद्यालय के प्राइमरी स्तर में अनामिका बाल ने प्रथम, मोहम्मद हसन ने द्वितीय तथा मोहम्मद नावेद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर स्तर में दिव्या शर्मा प्रथम, शिप्रा देवी द्वितीय एवं आंचल ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश कुशवाहा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत और ...