सहारनपुर, मार्च 8 -- सहारनपुर संवाददाता। दिल्ली रोड स्थित स्प्रिंग बेल्स स्कूल में शनिवार को कक्षा 9 और कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।कक्षा 9 के परिणाम में वंश और कार्तिक कुमार सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनजीत, प्रकृति और अदिति द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि प्रियांक, तपस्या और प्रगति ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 11 के विज्ञान वर्ग में विभोर वर्मा और वंशिका तनेजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुज सैनी और अक्षरा द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि पवनी अनेजा और जैस्मिन तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में आस्था ने प्रथम, शौर्य ने द्वितीय तथा रक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में युविका चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप...