औरैया, अप्रैल 8 -- वार्षिक परीक्षाफल घोषित, मेधावियों का सम्मान फफूंद। नगर के नेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कक्षा पीजी की छात्रा रति ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। विभिन्न कक्षाओं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक रामजी मिश्रा और प्रधानाचार्य प्रवीण बाजपेई ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...