बागपत, मार्च 24 -- बड़ौत। शहर के लॉर्ड महावीरा एकेडमी में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ट्रस्ट के पदाधिकारियों राजकुमार जैन, दिनेशचन्द जैन, सुदेश जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। राजकुमार जैन ने बच्चों को पढ़ाई, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एकेडमी के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी ने परीक्षाफल घोषित किया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मानित किए गए विद्यार्थियों में नितिज्ञा, श्रेया, आरोही, अविका, मानसी, पंखुडी, वंश, शिवाय, देवांश, आयुष, निर्विका, अवनी, काव्या, आरव, अनाया, आदित्य, अर्पित, अनन्त, नव्या, अंशिका आदि शामिल रहे। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.