लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- विद्या भारती विद्यालय पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज यूपी बोर्ड में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। विद्यालय के कोषाध्यक्ष अभिजात मिश्रा व प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने परीक्षा के दौरान सभी कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शांतिपूर्वक व आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल मूल्यांकन का माध्यम है, इसलिए बिना तनाव के अपनी पूर्ण क्षमता के साथ प्रदर्शन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.