बागपत, मार्च 25 -- बड़ौत। नगर के जेपी पब्लिक स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वार्षिक परिणाम की उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ निदेशक गौरव शर्मा अभिषेक शर्मा, प्रधानाचार्या शरण शर्मा, उप- प्रधानाचार्य अरुण शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान कक्षा 1 से 11 तक के मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 1 में काव्या, आईरा प्रथम, दक्ष, मानविक द्वितीय तथा रक्षित,जारा सैफी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 2 में शिवाय गोयल, अमायरा मरीची द्वितीय तथा सार्थक तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा अन्य सभी कक्षाओं के टॉप 3 विद्यार्थियों को टॉफी देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...