सहारनपुर, अप्रैल 7 -- देवबंद, संवाददाता। क्षेत्र के गांव बचीटी स्थित एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान रिजल्ट देख बच्चों के चेहरे खिल उठे। वहीं मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। सोमवार को एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी रोजंत त्यागी ने कहा कि शिक्षा जीवन का मुख्य आधार है। कहा कि ग्रामीण संस्कृति से मिलने वाली शिक्षा के दम पर मेधावी छात्र सर्वोच्च पदों पर बैठकर देश की सेवाएं कर रहे हैं। कॉलेज के प्रबंधक प्रशांत त्यागी ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही झोपड़ी में पैदा हुआ बच्चा भी देश के सर्वोच्च पद पर बैठ सकता है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नीता सैनी ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय टॉप करने वाल कक्षा तीन के छात्र शाहनूर समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.