वार्षिक पत्रिका में मिलेगी स्कूली प्रतिभा को पहचान, चार विद्यार्थी संभालेंगे संपादन
बरेली, सितम्बर 21 -- पीएम श्री कंपोजिट विद्यालयों के पढ़ने वाले बच्चे सिर्फ किताबों तक सीमित नही रहेंगे, बल्कि लेखनी भी उनकी पहचान बनेगी। विद्यालयों में वार्षिक पत्रिका प्रकाशित की जाएगी। इसमें बच्चों की कविता, कहानी, लेख, चित्रकला और विज्ञान से जुड़ीं रचनाएं प्रकाशित की जाएंगी। पत्रिका में संपादक मंडल में चार बच्चों को शामिल किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर संपादक मंडल बनेगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से पीएमश्री विद्यालयों में वार्षिक पत्रिका के प्रकाशन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत 30 सितंबर तक विद्यार्थियों की रचनाओं का संकलन किया जाना है। विद्यालय के शिक्षक बच्चों की रचनाओं के चयन और संपादन में मार्गदर्शन करेंगे। वहीं, विद्यार्थी संपादक मंडल का हिस्सा बनकर पत्रिका तैयार करने की प्रक्रिया को करीब से समझेंगे। विद्यालय स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.