बलरामपुर, नवम्बर 19 -- पचपेड़वा बलरामपुर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के प्रांतीय योजनानुसार वार्षिक निरीक्षण किया गया। इसमें सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर पचपेड़वा का निरीक्षण साबित राम प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मन्दिर जमुनहा श्रावस्ती व राज किशोर मिश्र प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मण नगर श्रावस्ती ने किया। विद्यालय के शैक्षिक, प्रशासनिक एवं अभिलेखीय बिंदुओं का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। विद्यालय के वंदना बेला के दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.