मुंगेर, अप्रैल 12 -- मुंगेर, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने शनिवार को मुफस्सिल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों, कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने अभिलेखों के रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया, हालांकि उन्होंने लंबित मामलों और वारंटों के त्वरित निष्पादन के लिए थानाध्यक्ष को कड़े निर्देश भी दिए। एसपी ने निरीक्षण के दौरान जमानत, गैर-जमानती वारंट, सम्मन, इश्तहार और कुर्की पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जितने भी लंबित वारंट और कुर्की के मामले हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। इसके साथ ही लोक शिकायत आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। थाने की आधुनिक सेवाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.