सराईकेला, जून 14 -- खरसावां। कुचाई प्रखंड के मरांगहातु गांव में रज पर्व की पूर्व संध्या पर वार्षिक छऊ नृत्य प्रतियोगिता और मेले का आयोजन किया गया। शनिवार रात आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई ने किया। इस दौरान छऊ कलाकारों ने अपनी मनमोहक और जीवंत प्रस्तुतियों से पूरी रात दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रखा। कार्यक्रम में कलाकारों ने धार्मिक, पौराणिक और सामाजिक विषयों पर आधारित कई बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किए। इनमें मुख्य रूप से कृष्ण लीला, हनुमान-मकरध्वज मिलन, चंडी युद्ध, सानरा वंदना, शिकारी, राधिका झूला, सुभद्रा हरण, माया बंधन, द्वापर लीला और कालिया दमन जैसे प्रसंग शामिल थे। विशेष रूप से राधा-कृष्ण की शाश्वत प्रेम लीला और वीरता से जुड़े दृश्यों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। यह भी...