संभल, अप्रैल 30 -- डिस्ट्रिक्ट सीनियर बार एसोसिएशन एवं लाइब्रेरी के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें कार्यकारिणी चुनाव के संबंध में निश्चित कार्यक्रम के अनुसार पदों पर नामांकन दाखिल किए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चौधरी रमेश सिंह, शाहबुद्दीन खां, दो उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश खडगवंशी, आसिम अख्तर, सचिव पद के लिए जाकिर हुसैन, संयुक्त सचिव के लिए अब्दुल्ला आदिल रिजवी, मोहम्मद मुनीर, कोषाध्यक्ष फहीम अली खां ने नामाकंन किया। गुरुवार को नामांकन जारी रहेगा। जबकि 4 मई को मतदान किया जाएगा। यह जानकारी चुनाव अधिकारी व एल्डर्स कमेटी के सदस्य मुस्तहसिन रजा जैदी एडवोकेट ने दी। यह भी पढ़ें- जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 15 जुलाई को यह भी पढ़ें- अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में आखिरी दिन 12 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे यह भी पढ़ें- अधिवक्ता सहयोग ...