लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में 57वां वार्षिक खेल समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती को नमन करते हुए समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विधायक अमन गिरि ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और अनुशासन की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में प्राचार्य पंकज सिंह, अवधेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य तोहिद खान, प्रधान राजेश गिरि , अध्यक्ष बलविंदर सिंह, संजय सिंह, दिलबाग सिंह, रमेश ...