बगहा, जनवरी 11 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेल महोत्सव प्रतियोगिता 'दक्ष 3.0' का भव्य शुभारंभ हुआ। संस्थान के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार गुप्ता एवं खेल तथा सांस्कृतिक विभाग के प्रो. वकार शहीद एवं राहुल कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस उद्घाटन समारोह ने पूरे परिसर को नई ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम का आगाज प्राचार्य श्री गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके तुरंत बाद खेल महोत्सव प्रतियोगिता का विधिवत शंखनाद किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल केवल जीत-हार के लिए नहीं, बल्कि अनुशासन और जुझारूपन सीखने के लिए होते हैं। खेल समन्वयक राहुल कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें निष्पक्ष खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.