प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- प्रतापगढ़। एमडीपीजी कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 24 और 25 फरवरी को होगी। जनसूचनाधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि एथलेटिक्स खेल स्टेडियम में होंगी। अन्य प्रतियोगिताओं के साथ उद्घाटन और समापन महाविद्यालय परिसर में होगा। मुख्य अतिथि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम होंगे। प्रो. राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया विश्वविद्यालय की कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रण प्रो. विनीता यादव विशिष्ट अतिथि होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...