धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय इंफिनिटो वार्षिक खेल दिवस की धूम रही। मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यार्थियों के मार्च पास्ट, विभिन्न ट्रैक व फील्ड प्रतियोगिताएं तथा सामूहिक शारीरिक प्रदर्शन आकर्षण के केंद्र रहे। समापन समारोह में खेल प्रतियोगिताओं के आधार पर ओवरऑल विजेता पीगैसस हाउस व उपविजेता ओरायन हाउस बने। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, निदेशक हर्षित अग्रवाल, विजेता अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल व आदर्श दयाल की उपस्थिति रही। प्राचार्या शर्मिला सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत कर विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। मौके पर छात्र-छात्राएं समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.