हल्द्वानी, दिसम्बर 11 -- हल्द्वानी। गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। सभी हाउस के छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, रिले रेस, लॉन्ग जंप, बॉक्सिंग और बैडमिंटन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि फिटनेस इन्फ्लुएंसर चमन वर्मा रहे। भारत योग समिति के उमेश पांडे, बसंत पांडे, नवीन पांडे, मनीष कुल्याल, हरि मोहन अरोड़ा, प्रशांत मेहता आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.