गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम। जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इसमें कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें सेक रेस, ऑब्स्टेकल रेस, नींबू-चंमच रेस, मटका रेस, थ्री-लेग रेस, 50 मीटर रेस, स्किपिंग प्रतियोगिता तथा वाटर बकेट रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अध्यापकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा म्यूज़िकल चेयर और रस्साकसी प्रतियोगिता ने भी सभी का खूब मनोरंजन किया। पूरे मैदान में उत्साह का वातावरण बना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ...