देवरिया, फरवरी 25 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पहले दिन बालक एवं बालिका वर्ग के लिए दौड़, चक्का क्षेपण तथा लंबी कूद की प्रतियोगिताए हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राचार्य परिषद के महामंत्री प्रो. ओ.पी. सिंह व प्राचार्य प्रो शम्भूनाथ तिवारी ने मां सरस्वती एवं बाबा राघवदास के चित्र के समक्ष पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया। प्रो सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.