रांची, फरवरी 19 -- रांची। निर्मला कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं ने एथलेटिक्स, रिले रेस और स्लो साइक्लिंग जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए रिया कच्छप को ओवरऑल चैंपियन चुना गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने योग, कराटे और जुम्बा का भी प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति, उपप्राचार्या डॉ सिस्टर शोभा, सुपरियर सिस्टर एल्बीना मुंडू समेत अन्य शिक्षिकाओं ने विजेताओं के बीच पदक और प्रमाणपत्र का वितरण किया। मौके पर डॉ ज्योति पांडेय, डॉ सोनी परवीन, डॉ सी सुकन्या, डॉ ज्योत्सना एक्का, डॉ मनीषा कुमारी, डॉ पिंकी पांडेय मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.